पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टमाटर से भरा ट्रक पलटा, चार घायल

टमाटर से भरा ट्रक पलटा, चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साईं प्रतिमा आज आएगी

रहली| श्रीदेव सीताराम न्यास के द्वारा देवलिया मंदिर परिसर में बनाए गए साई मंदिर में स्थापित होने वाली साई प्रतिमा का आज नगरागमन होगा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर मंदिर परिसर में साई भक्तों की बैठक हुई।

न्यास के अध्यक्ष सुशील हजारी ने बताया जयपुर के श्याम मूर्ति एम्पोरियम ने प्रतिमा बनाई है, जो शिरडी के साई बाबा की प्रतिमा की तरह है।

जयपुर से आने वाली प्रतिमा शुक्रवार की सुबह 10 बजे नगर में प्रवेश करेगी। सागर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर साईं भक्तों के द्वारा गाजे-बाजे के साथ अगवानी कर शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो देवलिया मंदिर पहुंचेगी।

िनज संवाददाता | खुरई

नेशनलहाइवे 26 के सुमरेरी तिराहा पर गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे टमाटर से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में चार लोग सवार थे सभी को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक डाइवर बल्लू बरू ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीए 7563 से शिवपुरी से जबलपुर टमाटर ले जा रहे थे। नींद का झोंका आया, जिससे ट्क असंतुलित हो गया। बिजली के खंभे के पास जाकर पलट गया जिससे टमाटर बिखर गए। सुबह दूसरा ट्रक मंगाया फिर टमाटर लोड करके भेजे।

उन्होंने कहा इस हादसे के बाद रात भर यहीं अलाव जलाकर रखवाली करते रहे।

खुरई के सुमरेरी तिराहे पर बीती रात टमाटर से भरा ट्रक पलट गया।