विपक्ष ने धर्मांतरण के लिए...
इंटरनेट पर जैन मंदिर सर्च करके चुराते थे मूर्ति छत्र
भोपाल|नारायणनगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरी करने वाले बदमाशों को बागसेवनिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने तीन जैन मंदिरों में चोरी के साथ ही एक अन्य वारदात को अंजाम देना भी कबूल किया है। आरोपी इंटरनेट पर जैन मंदिरों को सर्च कर वहां रखी मूर्ति और छत्र आदि का अंदाजा लगाते थे। 28-29 अगस्त की रात नारायण नगर स्थित श्री जैन मंदिर में बदमाश 12 फीट ऊंचे रोशनदान की रॉड काटकर दाखिल हुए थे। वे यहां से आदिनाथ भगवान की अष
विपक्ष ने धर्मांतरण के लिए...
स्पीकरके तैयार होने पर विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में जमा हो गए। दो बार सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। अंत में चर्चा का जवाब देते हुए नायडू ने कहा, ‘संघ महान संगठन है। मुझे संघ की अपनी पृष्ठभूमि पर गर्व है। धर्म परिवर्तन गंभीर मसला है। लेकिन पार्टियों पर दोष मढ़ना हल नहीं है।’ उन्होंने केंद्र और राज्यों में धर्म परिवर्तन रोकने के लिए कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
विपक्षको सरकार के जवाब : ज्योतिरादित्य सिंधिया : सरकारआड़ ले रही है कि यह केंद्र का मुद्दा नहीं है। यह राज्यों का मुद्दा है। कई राज्यों में यह घटनाएं हो रही हैं।
नायडू: केंद्रऔर राज्यों में धर्मांतरण को रोकने वाला कानून बनाने की जरूरत है। मैं सभी दलों से आग्रह करता हूं कि गंभीरता से इस पर सोचें।
बशीर: तीसरीभाषा के विकल्प को खत्म कर संस्कृत को थोपा जा रहा है। देश को पीछे ले जाया जा रहा है।
नायडू: सितंबर-13में पिछली यूपीए सरकार के समय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की बैठक में दसवीं तक देश के सभी स्कूलों में संस्कृत लागू करने की बात हुई थी। मौजूदा सरकार केवल इसे आगे बढ़ा रही है।
सौगतरॉय - मानवसंसाधन विकास मंत्री ज्योतिष को मानने वाली है। ऐसे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का क्या होगा?
नायडू- कोईज्योतिष को मानता है, कोई वास्तु को मानता है। इसमें कुछ गलत नहीं है। यह व्यक्तिगत मामला है और इसमें विवाद नहीं होना चाहिए। सरकार ने कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है कि लोग ज्योतिषी के पास जाएं।
तारिकअनवर : केंद्रसरकार का कहना है कि धर्म परिवर्तन उसका विषय नहीं है। लेकिन जिस तरह संघ, विहिप, बजरंग दल के बयान आए हैं। सदन जानना चाहता है कि क्या इनका कोई संबंध भाजपा से है या नहीं।
नायडू: हमेंसंघ की अपनी पृष्ठभूमि पर गर्व है। संघ एक महान संगठन है। हममें से कई संघ की पुष्ठभूमि से हैं। यह नहीं चलेगा कि आप हमारे मातृ संगठन को कोसते रहें और हम सुनते रहें।
हिंदूशब्द भाजपा का नहीं : हिंदूको लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर नायडू ने कहा, ‘हिंदू शब्द भाजपा का नहीं है। इस शब्द पर देश में ढेरों संस्थान हैं। यह शब्द भारतीयता को परिलक्षित करता है। हम जय हिंद कहते हैं इसका मतलब ये नहीं है कि हम केवल हिंदुओं की जय कर रहे हैं। बाकी की नहीं।’
मिलेहुए हैं सपा-भाजपा : ओवैसी- एमआई