पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरवानी में महिला उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले

नरवानी में महिला उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। मायके जाने के लिए निकली महिला उसके दो बच्चों के शव शनिवार को घर के पास ही खेत पर बने कुएं में मिले हैं। घटना जिले के नरवानी गांव की है। पुलिस ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। बहेरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे नरवानी गांव के रहने वाले जगदीश लोधी की पत्नी गीता लोधी (28), पुत्री रीना (5) तथा पुत्र रामलखन (4) के शव गांव के खेत में बने एक कुएं में मिले हैं। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजे हैं। बहेरिया थाना प्रभारी विजय अंबोरे ने बताया कि जगदीश लोधी चार भाई हैं। चारों गांव में ही अलग-अलग रहते हैं। शनिवार को उसका छोटा भाई पुरुषोत्तम चारा काटने के लिए खेत पर गया था। खेत में बने कुएं पर पहुंचा तो वहां गीता उसके दोनों बच्चे के शव उतरा रहे थे। शव देखकर वह घबरा गया। लौटकर घर आया और परिजनों को सूचना दी।
मामाके घर जाने नए कपड़े पहनकर निकले थे बच्चे
पति जगदीश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गीता अपने मायके चारटोरिया जाने का कहकर बेटा-बेटी के साथ निकली थी। मामा के घर जाने के लिए बच्चों ने नए कपड़े पहने हुए थे। हम लोग समझे कि पत्नी बच्चे चारटोरिया में हैं। आज सुबह छोटे भाई ने कुएं में उनके शव मिलने की सूचना दी।

10 से 12 दिन पुराना है शव, पहचान नहीं हो सकी, एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का मुआयना ।
मामाके घर जाने नए कपड़े पहनकर निकले थे बच्चे
पतिजगदीश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गीता अपने मायके चारटोरिया जाने का कहकर बेटा-बेटी के साथ निकली थी। मामा के घर जाने के लिए बच्चों ने नए कपड़े पहने हुए थे। हम लोग समझे कि पत्नी बच्चे चारटोरिया में हैं। आज सुबह छोटे भाई ने कुएं में उनके शव मिलने की सूचना दी।

आत्महत्या की आशंका |4 साल के बेटे 5 साल की बिटिया को लेकर मायके जाने का कहकर निकली थी महिला
टीआरडी डिपो में महिला का 12 दिन पुराना शव मिला, गले में बंधा था साड़ी का फंदा
रेलवे के टीआरडी डिपो के पास शनिवार को एक महिला का 10-12 दिन पुराना शव मिला है। पुलिस के अनुसार महिला ने साड़ी के पल्लू से फांसी लगाकर जान दी थी। डिपो की बाउंड्रीवॉल के पाइप से साड़ी बंधी मिली। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। सीएसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि उसके दाहिने हाथ पर हिंदी में पूनाबाई श्री सुखलाल और अंग्रेजी में जयराम पाल लिखा हुआ है। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार रेलवे कर्मचारी रतन कुमार ने सूचना दी थी कि टीआरडी डिपो के पीछे बाउंड्रीवॉल के पाइप से महिला का शव लटका हुआ है। शव बुरी तरह सड़ और गल गया है। एक दो दिन से आसपास के इलाके में बदबू रही थी। रेलवे कर्मचारी समझे कि किसी जानवर के ट्रेन से कटने के कारण बदबू रही है।

तीव्र गंध के कारण शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे रेलवे कर्मचारी ने डिपो के आसपास जाकर देखा। तब यह पता चला कि महिला का शव लटका है। कैंट थाने के एसआई आरपी धुर्वे ने बताया कि शव पुराना था और कंकाल में बदल रहा था। महिला का चेहरा पहचान में नहीं रहा है। वह हरे-लाल रंग की फूलदार प्रिंट वाली साड़ी पहने हुए थी। इसी साड़ी का पल्लू उसके गले से बंधा मिला है। एफएसएल प्रभारी जीपी गौतम ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
मेडिकल कॉलेज की दो महिलाकर्मियों को पीटा : सागर . बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की दो महिलाकर्मियों से चाय-पान की गुमटी चलाने वाले एक युवक ने मारपीट कर दी। घटना शनिवार दोपहर की है। यशोदा रजक उसकी बहन भारती रजक दोनों मेडिकल कॉलेज में काम करती हैं। गोपालगंज थाने के एसआई जब्बार खान ने बताया कि यशोदा सोनोग्राफी कराने जा रही थी, तभी किसी बात पर उनका रघुवीर रैकवार से विवाद हो गया। रघुवीर ने महिलाओं से डंडे से मारपीट कर दी। रघुवीर के टपरे में भी तोड़फोड़ की गई है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।