- Hindi News
- कलेक्टर ने बच्चों के हाथ खौलते तेल में डलवाने की घटना की रिपोर्ट मांगी
कलेक्टर ने बच्चों के हाथ खौलते तेल में डलवाने की घटना की रिपोर्ट मांगी
राहतगढ़ के झिला गांव में 4 स्कूली बच्चों के श्हाथ खौलते तेल की कड़ाई में डलवाने के मामले में कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने रिपोर्ट मांगी है। उधर इस मामले में गिरफ्तार आरोपी भगवानदास चढ़ार उसकी प|ी शशि भाई लखन को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की रूढ़िवादी कुरीतियों को समाज में जगह नहीं। ये अपराध की श्रेणी में आती हैं। महिला सशक्तिकरण बाल संरक्षण अधिकारी संजय जैन ने घटना को चिंतनीय बताते हुए गांव का दौरा करने की बात कही। यहां बता दें कि गांव के लखन चढ़ार के पिता के 500 रुपए चोरी हुए थे। उसे बच्चों पर शक था। गुरुवार की शाम स्कूल से घर लौटे 11 वर्षीय आकाश, 13 वर्षीय भारत कुशवाहा, 12 साल का हल्कोटी पटेल 14 वर्षीय रामकुमार कुशवाहा को आरोपी जबरदस्ती अपने साथ घर ले गए और उनकी अग्नि परीक्षा ले डाली।
झिला गांव में बच्चों की अग्निपरीक्षा लेने का मामला
फॉलोअप
ÖæS·¤Ú