- Hindi News
- कैमरों के सामने से नहीं गुजरे मादा तेंदुआ और शावक
कैमरों के सामने से नहीं गुजरे मादा तेंदुआ और शावक
विश्वविद्यालय पहाड़ी के जंगल में घूम रही मादा तेंदुआ और उसके शावक की निगरानी के लिए जबलपुर मंडल से बुलवाया गया स्पेशल डॉग स्क्वॉड शनिवार को नहीं सका। वन विभाग के अफसरों ने स्क्वॉड के आने तक इन जानवरों की निगरानी के लिए चार-चार वनरक्षकों के दो गश्ती दल बनाए हैं। दक्षिण वन मंडल के डीएफओ डॉ. एसपी तिवारी के अनुसार वनरक्षकों के गश्ती दल रात के समय दोनों जानवरों की निगरानी करेंगे। गश्ती दलों ने शनिवार से ही जंगल में गश्त करना शुरू कर दी है। डीएफओ के अनुसार सोमवार को जबलपुर से स्पेशल डॉग स्क्वॉड जाएगा। इस स्क्वॉड में दो से तीन कुत्ते शामिल हैं।
नएपगमार्क नहीं मिले, झाड़ियों में हलचल जरूर दिखी
शनिवारको विश्वविद्यालय पहाड़ी और यहां से लगे जंगल में मादा तेंदुआ और शावक के नए पगमार्क तो नहीं मिले, लेकिन उसकी मौजूदगी अभी भी जंगल में है। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कुछ जगहों की झाड़ियों में हलचल देखी है। इधर वन विभाग द्वारा लगाए गए सेंसर कैमरों में इस मादा उसके शावक का कोई भी फोटो या वीडियो कैद नहीं हो सका। वन विभाग ने मादा तेंदुआ शावक की खबर फैलते ही उसकी सुरक्षा निगरानी और तेज कर दी है। तीन दिन पहले शहर के तहसीली क्षेत्र में दक्षिण वनमंडल के जंगल में मादा तेंदुआ उसके शावक की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। वन विभाग ने उनकी निगरानी के लिए सेंसर कैमरे लगवाने के अलावा शिकारियों की धर-पकड़ के लिए इस स्पेशल स्क्वॉड को बुलवाया है।
वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरों से नहीं मिली तेंदुए की लोकेशन, जबलपुर मंडल से सोमवार को आएगा स्पेशल डॉग स्क्वॉड, अफसरों ने गश्ती दल बनाए
तेंदुए की िनगरानी