पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएनसीयू ने एक साल में साढ़े ग्यारह सौ नवजातों की जान बचाई

एसएनसीयू ने एक साल में साढ़े ग्यारह सौ नवजातों की जान बचाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में एसएनसीयू का एक साल पूरा होने पर कार्यक्रम हुआ

स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट की स्थापना का उद्देश्य नवजात बच्चों को समय पर अत्याधुनिक इलाज की सुविधाएं मुहैया कराना और शिशु मृत्युदर को कम करना है। यह बात सिविल सर्जन डॉ. अमिताभ जैन ने शनिवार को एसएनसीयू में आयोजित कार्यक्रम में कही।

जिला अस्पताल में एसएनसीयू की स्थापना का एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आरएमओ डॉ. आरडी नन्हौरिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यूनिसेफ तथा राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से सागर में प्रदेश का 50वां एसएनसीयू खोला गया था। नोडल अधिकारी तथा शिशु रोग विशेषज्ञ अरविंद गोस्वामी ने बताया कि पिछले एक साल में जिला अस्पताल के एसएनसीयू में 1303 बच्चों को भर्ती किया गया है। करीब साढ़े ग्यारह सौ बच्चों की जान बचाई गई है। इनमें से कई बच्चे तो गंभीर स्थिति में आए थे। प्रशिक्षित डॉक्टरों और स्टाफ के कारण उनकी जान बच सकी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक साल में जिला अस्पताल में शिशु मृत्यु दर में 2.5 फीसदी की कमी आई है।

इसके अलावा फॉलोअप केस भी किए जा रहे हैं। ऑपरेटर फॉलोअप के समय परिजनों को फोन पर सूचना देते हैं एवं बच्चों को लाने वापस जाने के लिए जननी सुरक्षा एक्सप्रेस वाहनों की सुविधा भी दी जा रही है। कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एचएन नायक, डॉ. मधु जैन, डॉ. सीके दुबे, डॉ. ज्योति चौहान, इंचार्ज नर्स श्रीमती कुंती पांडेय सहित अस्पताल के डॉक्टर कर्मचारी मौजूद थे।

सागर. जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर।