- Hindi News
- गांवों में समाज सुधार स्किल डेवलपमेंट की जरूरत
गांवों में समाज सुधार स्किल डेवलपमेंट की जरूरत
सागर . गांवोंमें समाज सुधार एवं स्किल डेवलपमेंट की बेहद जरूरत है। छात्राएं प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं का विकास कर आगे बढ़ें। यह बात विधायक पारूल साहू ने शनिवार को एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कही। वे यहां कौशल विकास कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। वूमन इंटरनेशनल नेटवर्किंग नई दिल्ली की चेयरपर्सन रेखा उदित ने कहा कि हमने 135 बच्चों को सहारा दिया है। इन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। बच्चे इसे आगे बढाएं। प्राचार्य जेपीएन पांडेय ने कहा कि कॉलेज की छात्राएं हर टास्क में छात्राएं बढ़चढ़कर हिस्सा लेती हैं। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. नीरा सहाय, डॉ. आलोक सहाय, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. आशा पाराशर, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. भावना यादव, डॉ. मोनिका हार्डीकर सहित छात्राएं उपस्थित थीं।
सागर . एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 30 िदवसीय कौशल िवकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।