उद्यमिता विकास कार्यक्रम 9 अक्टूबर से
सागर | राष्ट्रीयविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से संबंधित एमपी कॉन लिमिटेड भोपाल द्वारा सागर में 9 अक्टूबर से 4 सप्ताह का नि:शुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वयं का रोजगार/ उद्योग स्थापित करने वाले बीएससी, इंजीनियरिंग, बीसीए की योग्यता रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।