- Hindi News
- श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव में अहलूवालिया पैनल विजयी
श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव में अहलूवालिया पैनल विजयी
श्रीगुरुसिंघ सभा की कार्यकारी समिति के चुनाव में अहलूवालिया पैनल विजयी घोषित हुई है। भगवानगंज स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को हुए चुनाव में इस पैनल के 9 प्रत्याशियों को बढ़त के आधार पर विजयी घोषित किया गया। विरोधी के रूप में खड़े हुए सूरी पैनल के केवल 5 प्रत्याशी बढ़त दर्ज कर पाए। इनमें से 2 प्रत्याशी निर्विरोध तथा 2 के बीच टाई की स्थिति रही। सभा के संविधान के अनुसार टाई स्थिति वाले प्रत्याशियों में से केवल एक को अध्यक्ष चुनने का अधिकार मिलेगा। चुनाव जिला प्रशासन की देखरेख में नायब तहसीलदार निर्मल सिंह राठौर एवं कैंट पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
559सदस्यों ने किया मताधिकार का उपयोग : चुनावअधिकारी एवं नायब तहसीलदार राठौर के अनुसार कार्यकारिणी में कुल 13 पद हैं। इसके लिए सरदार मनमोहन सिंह सूरी (चुनाव चिन्ह सूर्य) के पैनल से 13 प्रत्याशी एवं सरदार अरजीत सिंह अहलूवालिया (चुनाव चिन्ह तराजू) के पैनल से 11 प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच वोटिंग कराई गई। इसमें कुल 706 वोटर्स में से 559 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शाम को दोनों पैनल के सदस्यों की मौजूदगी में मतगणना हुई। इसमें अहलूवालिया पैनल के 9 प्रत्याशी वोट हासिल करने में आगे रहे। सूरी पैनल के केवल 5 प्रत्याशियों को सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले पहले 13 प्रत्याशियों में जगह मिल पाई। राठौर के मुताबिक इन 5 प्रत्याशियों में से दो के बीच टाई की स्थिति है, इसलिए इनमें से कोई एक ही अध्यक्ष के मनोनयन में शामिल हो सकेगा।
तीनदिन में करना होगा अध्यक्ष का मनोनयन : नायबतहसीलदार के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अगले तीन दिन में सभा को बढ़त लेने वाले पहले 13 प्रत्याशियों में से किसी एक को अपना अध्यक्ष मनोनीत करना होगा। इसकी सूचना उसे एसडीएम सागर को देना होगी। अध्यक्ष विजयी पैनल को शेष कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार होगा। चुनाव के आखिर में विजयी पैनल से सरदार सतिन्दर सिंह होरा ने शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन पुलिस के प्रति आभार जताया। होरा ने कहा कि इस चुनाव से सिख समुदाय में एकता का संचार हुआ है। दोनों पैनल से जो प्रत्याशी इस कार्यकारिणी में जगह नहीं बना पाए। हमारी नवगठित कार्यकारिणी, गुरुद्वारा के प्रबंधन में उनका भी सहयोग लेगी।
इसलिएआई थी चुनाव कराने की न