- Hindi News
- हॉस्टल का दूषित पानी पीने से 42 छात्र पीलिया के शिकार
हॉस्टल का दूषित पानी पीने से 42 छात्र पीलिया के शिकार
दूषितपानी के उपयोग से डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के विवेकानंद हॉस्टल के 42 छात्रों को पीलिया हो गया है। पिछले दो माह से हॉस्टल के छात्र दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इनमें से 20 तो घर चले गए हैं। बाकी यहीं रह रहे हैं, उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय के अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं है। हमें जिला अस्पताल एवं निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है। ऐसे ही आरोप लगाते हुए हॉस्टल के विद्यार्थियों ने मंगलवार को मेन ऑफिस के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की। 60 से अधिक विद्यार्थी सुबह करीब 10.30 बजे मेन ऑफिस के मेन गेट के सामने एकत्र हुए। यहां पर अपनी समस्या के निराकरण के लिए प्रदर्शन करते हुए जमीन पर बैठ गए। मौके पर प्रॉक्टर प्रो. एपी दुबे पहुंचे, लेकिन छात्र कुलपति से मिलने की जिद पर अड़े रहे। इसी बीच बारिश भी गई, लेकिन कोई भी मौके से नहीं हटा। छात्रों के साथ ही प्रॉक्टर भी भीगते रहे। इस दौरान मेन ऑफिस के सभी गेटों पर ताले डाल दिए गए। कुलसचिव अनूप केशवदेव पुजारी मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्रों ने उनसे मिलने से मना कर दिया। उनका कहना था कि 14 अगस्त को कुलसचिव ने उनके आवेदन पर आश्वासन दिया था कि जल्दी ही समस्याओं का निराकरण हो जाएगा, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इससे 4 दिन पहले प्रॉक्टर ने भी आश्वासन दिया था, लेकिन वाटर प्यूरीफायर नहीं लगे। छात्र कुलपति से मिलने की जिद पर अड़े रहे।
कुलपतिआए और एक मांग भी पूरी हो गई : करीबसाढ़े तीन घंटे के इंतजार के बाद कुलपति प्रो. आरएस कसाना छात्रों से मिलने मौके पर पहुंचे। कुलपति के समक्ष छात्रों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या तो है ही, टॉयलेट भी जर्जर स्थिति में हैं। मौके पर मौजूद विवि यंत्री जितेंद्र सक्सेना एवं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को कुलपति ने जल्दी ही समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इसका असर भी दिखा शाम को एक नया वाटर प्यूरी फायर लग गया, जो खराब पड़ा था, उसके फिल्टर बदल गए।
मरम्मतका काम आज से शुरू होगा : विद्यार्थियोंकी टॉयलेट रिपेयरिंग की मांग पर कुलसचिव ने कहा कि फंड की कोई कमी नहीं आएगी। इसके बाद यंत्री ने आश्वासन दिया कि मरम्मत का काम बुधवार से ही शुरू हो जाएगा। छात्रों ने कहा कि टैगोर हॉस्टल की तरह उनके यहां भी पूरी रिपेयरिंग होना थी, हॉस्टल भी खाली करवा