पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 77 हजार से ज्यादा किसानों में कल बंटेंगे 145 करोड़

77 हजार से ज्यादा किसानों में कल बंटेंगे 145 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फसल बीमा

राष्ट्रीयकृषि बीमा योजना के तहत सागर जिले के 77 हजार से अधिक किसानों को बीमा राशि के रूप में करीब 145 करोड़ रुपए 18 सितंबर को बांटे जाएंगे। राज्य सरकार के अनुसार किसानों को पहली बार एक बड़ी रकम बीमा दावा राशि के रूप में बंटने जा रही है। खरीफ फसल -2013 के बीमा के रूप में इस बार राज्य के 14 लाख 20 हजार से अधिक किसानों को 2187 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। राज्य सरकार के मुताबिक योजना के तहत इस बार मंजूर हुई राशि पिछले 13 साल में मिली कुल राशि से कहीं अधिक है।

गुरुवारको प्रभारी मंत्री बांटेंगे बीमा धन : फसलबीमा धन को बांटने के लिए जिले में 18 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित होगा। शहर के स्वीडिश मिशन हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा किसानों को बीमा धन प्राप्त करने संबंधी प्रमाण-पत्र बांटेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। मैदान में तहसीलवार टेंट लगाए जाएंगे। यहां से संबंधित किसान को बीमा राशि दिए जाने का प्रमाण-पत्र जारी होगा।