पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी देश को एक सूत्र में बांधती है: मल्होत्रा

हिंदी देश को एक सूत्र में बांधती है: मल्होत्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी पखवाड़े पर ईपीएफ कार्यालय में कार्यक्रम

सागर| हिंदीभाषा हमारे देश की पहचान है। यह सारे देश को एक सूत्र में बांधती है। हमारी मातृ भाषा विश्व में सबसे समृद्ध भाषा है। यह बात क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त डीके मल्होत्रा ने कही। वे मंगलवार को भविष्य निधि संगठन उप क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़ा 2014 कार्यक्रम में बोल रहे थे। सहायक आयुक्त सुनिल किल्लेदार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान विचार, निबंध, टिप्पण आलेखन, वार्षिक टिप्पण आलेखन, अंतर अनुविभागीय तथा एकल गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में सहायक भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक गुप्ता, प्रवर्तन लेखाधिकारी संजय अग्रवाल, हिन्दी अनुवादक रामकिंकर सोनी सहित कर्मचारी मौजूद थे।

सागर . हिंदी दिवस के मौके पर ईपीएफ दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते क्षेत्रीय आयुक्त डीके मल्होत्रा।