पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीली में टूटे तार, मनोरमा कॉलोनी, सिविल लाइंस में अंधेरा

तहसीली में टूटे तार, मनोरमा कॉलोनी, सिविल लाइंस में अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Ãतहसीलीसे आगे मनोरमा कॉलोनी के पास गार्डिंग टूटने से एलटी लाइन के तार टूट गए थे। इसी प्रकार बैंक ऑफ इंडिया के पास एबी केबल में फॉल्ट गया था। सूचना मिलने पर तत्काल टीमें सुधार कार्य में जुट गई थीं। तहसीली सिविल लाइंस क्षेत्र को दूसरे फीडर से बैक-फीड कर चालू कर दिया गया था। -रविकुमार शुक्ला, मीडियाअधिकारी, एस्सेल

11केवी लाइन की गार्डिंग टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से आया फॉल्ट

सागर| सिविललाइन, तहसीली, मनोरमा कॉलोनी सहित आसपास का इलाके मंगलवार को घंटों अंधेरे में डूबा रहा। विश्वविद्यालय खेल ग्राउंड के पास शाम को एलटी लाइन के दो तार टूट गए। रात करीब 8.30 बजे सिविल लाइंस क्षेत्र में फॉल्ट आने से करीब एक घंटे तक सारा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। तहसीली क्षेत्र से लेकर वन विभाग के आसपास की कॉलोनियों में बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। दिन में भी कई दफा वोल्टेज फ्लक्चुएशन होता रहा। शाम करीब 7 बजे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। विश्वविद्यालय खेल ग्राउंड के पास 11 केवी लाइन की गार्डिंग टूटकर एलटी लाइन पर गिर गई। इससे झटके के साथ एलटी लाइन के दो तार टूटकर नीचे गए। सूचना मिलने के बाद टीमें मौके पर पहुंची और सुधार कार्य शुरू किया। मनोरमा कॉलोनी निवासी बीडी गुप्ता, एचसी नेमा, हरिओम खरे ने बताया कि दिन भर क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या रही। इस कारण फ्रिज, टीवी, पंखे बंद रखे। कई दफा एस्सेल कंपनी में शिकायतें भी की, लेकिन कोई नहीं आया। शाम करीब 7 बजे बिजली गुल हो गई। रात करीब 10.15 बजे बिजली सकी।

सिविललाइंस में फॉल्ट, एक घंटे बाद सुधरी बिजली : सिविललाइंस क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के पास एबी केबल में फॉल्ट आने से रात करीब 8.40 बजे बिजली बंद हो गई। एस्सेल की मेंटेनेंस टीमें काफी देर तक फॉल्ट तलाशते रहे। रात करीब 9.35 बजे के आसपास बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। पॉश व्यावसायिक इलाका होने के कारण रहवासी और व्यापारी परेशान होते रहे।