पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुप्रीम बिल्डकॉन बनाएगा शहर की 3 सड़कें

सुप्रीम बिल्डकॉन बनाएगा शहर की 3 सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौरपरिषद ने 1 करोड़ 87 लाख 76 हजार लागत की शहर की प्रमुख तीन सड़कों का ठेका भोपाल की सुप्रीम बिल्डकॉन कंस्ट्रक्शन कंपनी को देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तृतीय चरण में गोलाकुआं से काकागंज श्मशानघाट, जीरो किमी से डिग्री कॉलेज, छोटा करीला संत रविदास वार्ड में सड़क का बनाने के लिए नगर निगम ने ऑन-लाइन निविदा बुलाई थीं। इस कंपनी की निविदा को स्वीकृति दी गई है।

मंगलवार को हुई एमआईसी की बैठक में कई और खास निर्णय लिए गए। बैठक में महापौर पुष्पा शिल्पी, निगमायुक्त आर कार्तिकेय, एमआईसी सदस्य माला अहिरवार, डॉ.वीरेंद्र पाठक, धर्मेंद्र खटीक, सुबोध पाराशर, रितेश तिवारी सहित सदस्य तथा कर्मचारी मौजूद थे।

इनकामों को भी मिली स्वीकृति

{नगरीयनिकायों की एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना।

{राजीवऋण योजना के तहत शहरी गरीबों को ऋण देने।

{वार्डनंबर 1 से 12 तक का स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग का ठेका देने पुन: टेंडर बुलाए जाने तथा निविदा स्वीकृति तक विभागीय स्तर पर कार्य कराने।

{ट्रांसपोर्टनगर की स्थापना के लिए आरक्षित भूमि की कार्ययोजना बनाने।

{वर्ष2014-15 के लिए विभिन्न प्रकार के मटेरियल की सालाना सप्लाई के लिए राजकुमार प्यासी की निविदा स्वीकृत की गई।

{जयस्तंभ पटैरिया स्वीट्स के सामने वाली नया बाजार पुराना बाजार पार्क मार्केट की जगह मल्टी स्टोरी शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए डिजाइन, ड्राइंग, प्राक्कलन, स्थल मानचित्र सहित कंसल्टेंट के माध्यम से डीपीआर तैयार करने और निगम परिषद की बैठक में रखे जाने का निर्णय लिया गया।

{शासकीयचंद्रा पार्क सिविल लाइंस को नगर निगम को हस्तांतरित करने पार्क के उन्नयन का निर्णय लिया गया।

{निगमकर्मचारियों के मेडिकल भत्ते में 100 रुपए की वृद्धि।

{राजीवआवास योजना के बन रहे आवासों के निर्माण की टाइम लिमिट दिसंबर 2015 तक करने का निर्णय।

{निगमद्वारा संचालित पं. मोतीलाल पद्माकर स्कूल में शिक्षकों के खाली पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती।

{वीसीबंगला के सामने पार्क निर्माण, राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित शेष 14 दुकानों की खुली नीलामी के तहत आई उच्चतम बोली के आधार पर उन्हें आवंटित करने का निर्णय लिया गया।

नगर संवाददाता | सागर

महापौरपरिषद ने 1 करोड़ 87 लाख 76 हजार लागत की शहर की प्रमुख तीन सड़कों का ठेका भोपा