यूपी जा रही बस से मांस जब्त
सागर | पद्माकरपुलिस ने यूपी के बांदा जा रही बस से गौ-मांस के संदेह में एक बोरी मांस जब्त किया है। गौ रक्षा संगठन के सूरज सोनी ने बताया कि शहर से गौ-मांस का परिवहन हो रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मांस जब्त किया है। पद्माकर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार का कहना है कि मांस जांच के लिए भेजा जाएगा।