पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी के चार महीने बाद युवती ने फांसी लगाकर जान दी

शादी के चार महीने बाद युवती ने फांसी लगाकर जान दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनदयालनगर कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने अपने बेडरूम में पंखे से चुनरी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी शादी को महज 4 महीने ही हुए थे। घटना की जानकारी सोमवार रात तब लगी जब परिजन अस्पताल से घर पहुंचे। बैडरूम के दरवाजे खुले हुए थे। पद्माकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार दीनदयाल नगर में रहने वाले देवेंद्र सिंह ठाकुर के पिता राजेंद्र सिंह हृदय रोग से पीड़ित हैं। डॉ. मौर्या की अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार की शाम परिजन उन्हें देखने अस्पताल गए हुए थे। देवेंद्र की प|ी प्रियंका 25 घर पर अकेली थी। रात करीब 9 बजे परिजन अस्पताल से लौटे तो प्रियंका फांसी के फंदे पर लटकी मिली। बेडरूम के दरवाजे खुले होने के कारण बाहर से शव दिख गया था। मंगलवार सुबह एफएसएल टीम के जायजा लेने के बाद शव उतारा गया। देवेंद्र बीएचएमएस के बाद भोपाल में इंटर्नशिप कर रहा है। उनके पिता राजेंद्र सिंह एमपीईबी के रिटायर इंजीनियर हैं। प्रियंका का मायका विदिशा में है। मायके पक्ष के लोगों को खबर दे दी गई थी। परिजनों के मुताबिक प्रियंका को टाइफाइड हो गया था, जिसका इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि नवविवाहिता ने आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।