- Hindi News
- दो मंत्रियों को बताईं क्षेत्र की समस्याएं
दो मंत्रियों को बताईं क्षेत्र की समस्याएं
सागर | विधायकप्रदीप लारिया ने भोपाल में लोक निर्माण विभाग के मंत्री सरजात सिंह और स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन को अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी। उनके निराकरण का आग्रह भी किया। विधायक ने सिविल लाइंस चौराहे से लेकर मकरोनिया चौराहे तक रोड को आदर्श सड़क के रूप में विकसित करने और मकरोनिया रेलवे फाटक से बहेरिया चौराहे तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का आग्रह मंत्री से किया। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन से परसोरिया में स्कूल भवन के निर्माण और मुहली, चितौरा के हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकंडरी स्कूल के रूप में करने का आग्रह किया।