27 को आएंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त
सागर | नगरीयनिकायों एवं पंचायत चुनाव 2014-15 के लिए सागर संभाग की तैयारियों के बारे में राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त आर. परशुराम 27 सितंबर को सागर में समीक्षा बैठक लेंगे। प्रभारी कमिश्नर योगेंद्र शर्मा के अनुसार बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित बैठक में संभाग के सभी कलेक्टर्स, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर्स, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त एवं नगर पालिका अधिकारी जानकारी सहित मौजूद रहेंगे।