पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनप्रतिनिधि और मीडिया को दी ईवीएम की जानकारी

जनप्रतिनिधि और मीडिया को दी ईवीएम की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. नगर निगम चुनाव के मद्देनजर ईवीएम का प्रदर्शन करते ट्रेनर।

नगर संवाददाता | सागर

नगरीयनिकाय में पहली बार उपयोग होने जा रही ईवीएम के बारे में मंगलवार को मीडिया जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। कलेक्टर अशोककुमार सिंह की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनर डॉ. धीरेंद्र मिश्रा ने ईवीएम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस मशीन का उपयोग बहुत ही सरल है और यह ज्यादा अपडेटेड है। जिसे तकनीकी भाषा में मल्टी पोस्ट, मल्टी वोट और मल्टी मैमोरी वाली मशीन भी कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मशीन में अधिकतम 60 प्रत्याशी के नाम फीड किए जा सकते हैं। अधिकतम 7900 वोटर्स का डाटा जमा हो जाता है। मशीन में वोटिंग का समय, कुल वोटिंग जैसी कई जानकारी आटॉमेटिक अपडेट होती रहती हैं।

बीपकरेगी बूथ कैप्चरिंग की तरफ इशारा : इसदौरान मौजूद कलेक्टर सिंह ने बताया कि मशीन की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक भी वोट निरस्त नहीं होगा। सबसे नीचे के हिस्से में नोटा रहेगा। इसके अलावा मशीन के शुरू करने से लेकर उसमें वोट डालने तक अलग-अलग बीप की आवाजें आती हैं। इस लिहाज से अगर कोई व्यक्ति या समूह बूथ कैप्चरिंग कर एक साथ वोट डालने की कोशिश करेगा तो उसकी बीप की आवाज बदल जाएगी। जिससे बाहर बैठे पोलिंग एजेंट सहित अन्य अमले को मशीन के दुरुपयोग की जानकारी मिल जाएगी।

व्यापकप्रचार-प्रसार किया जा रहा है : कलेक्टरने कहा कि ईवीएम को लेकर ग्रामीणों में अब ज्यादा संशय की स्थिति नहीं है। पिछले लोकसभा विधानसभा चुनाव में वह इसका उपयोग कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने इस मशीन से केवल एक प्रत्याशी को वोट दिया था। जबकि इस दफा उन्हें तीन प्रत्याशियों को चुनना है। इसलिए उन्हें इस मशीन के बारे में हाट-बाजार और पंचायत की चौपाल पर विस्तार से बताया जा रहा है। उन्हें इसका उपयोग करना भी बताया जा रहा है।

मैंअभी तो रात के समय शहर घूम रहा हूं

ईवीएमके बारे में जानकारी देने से पहले कलेक्टर सिंह ने पत्रकारों से परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिले में सुशासन स्थापित करने के लिए आप लोगों का सहयोग जरूरी होगा। कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल मैंने शहर को ज्यादा नहीं देखा है। रात के समय जरूर कुछ इलाकों में गया हूं। इसके अलावा मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में ड्रेनेज सड़क की बड़ी समस्या है। जिस पर मैं प्राथमिकता से