पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हल्की धूप के दौरान पड़ी बौछारें, 0.1 सेमी बारिश

हल्की धूप के दौरान पड़ी बौछारें, 0.1 सेमी बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | मंगलवारको सुबह से धूप खिली। दोपहर होने के पहले बादलों की आवाजाही हुई और हल्की धूप के बीच तेज बौछारें गिरीं। 10 मिनट के दौरान 0.1 सेमी बारिश हुई। इसके बाद धूप निकली, बादल भी छाए रहे। मंगलवार को हुई 0.1 सेमी को मिलाकर शहर में अब तक 91.6 सेमी बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह बारिश इस अवधि तक होने वाली सामान्य बारिश 105 सेमी से अभी 13.4 सेमी कम है। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान, सामान्य ही था। आगामी 24 घंटे के दौरान आसमान पर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।