तीन लेखापाल का तबादला, विदाई दी
सागर | शासकीयइंजीनियरिंग कॉलेज के तीन लेखापाल का गत दिनों प्रदेश के दूसरे कॉलेजों में स्थानांतरण किया गया। लेखापाल अशोक जैन का दमोह, राघवेंद्र सिंह का राघौगढ़, जेएसपी खरे का अशोक नगर स्थानांतरण किया गया है। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विभागीय समिति ने मंगलवार को इन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य डॉ. एसके भट्ट, समिति अध्यक्ष डीआर परमेश्वरी, वीके पवार, गोविंद राय, सीबी नेमा, प्रवीण द्विवेदी, अनिल देवलिया, दीपेश गंगेले, केके पाण्डेय, जीएस भास्कर, श्रीमती वंदना खुरदेलिया, प्रसन्न तिवारी, डीके कनौआ सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद था।