एनएचएम की निगरानी करेंगी सतर्कता समिति
राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम एवं एनयूएचएम) के बेहतर क्रियान्वयन एवं इसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिला नगर स्तर पर सतर्कता और निगरानी समितियों का गठन किया गया है। इनमें सांसद को अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन द्वारा 14 अगस्त 2014 को जारी पत्र के अनुसार सांसद की अध्यक्षता में गठित होने वाली जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समितियां एनएचएम के कार्यान्वयन की प्रगति की निगरानी करेंगी। समिति नीति परक वित्तीय मापदंडों, अंतर क्षेत्रीय अभिसरण, सामुदायिक भागीदारी और निगरानी की समीक्षा करेंगी। इनमें सांसद के अलावा राज्य सरकार द्वारा नामित नगर पालिका आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, उप प्रभागीय मजिस्ट्रे या मुख्य चिकित्सा अधिकारी सचिव के रूप में होंगे। समिति में सदस्य के रूप में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर निगम आयुक्त, पंचायत समितियों के सभी उपाध्यक्ष, सीईओ, परियोजना निर्देशक, डीआरडीए, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के ऐसे अधिकारी जिन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नामित किया जाएगा। समिति की हर तिमाही एक बार आवश्यक रूप से बैठक होगी। इनमें होने वाली कार्यवाही को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बेवसाइट पर जानकारी डाली जाएगी।