कलेक्टर को ज्ञापन दिया
कलेक्टर को ज्ञापन दिया
सागर | समाजवादीपार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को दिया। ज्ञापन में दीनदयाल नगर रेलवे क्रासिंग के पास ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि यहां यातायात का भारी दबाव है जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहतीं है। केंद्र और राज्य सरकार यहां ओवर ब्रिज का निर्माण कराएं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल यादव, कमल खटीक, विजय बंसल, दीपक पौराणिक, राजेश आठया, कल्लू सोनी आदि शामिल हैं।