- Hindi News
- असहाय लोगों के लिए सहारा बनी सीताराम रसोई
असहाय लोगों के लिए सहारा बनी सीताराम रसोई
दिसंबर2003 से संचालित सीताराम रसोई समिति सागर निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ा सहारा बन गई है। समिति सभी को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराने एवं रोजगारोन्मुखी बनाने काम कर रही है। उनकी इस पहल की सभी सराहना करते हैं। समिति सचिव प्रकाश चौबे बताते हैं कि समिति द्वारा गरीब एवं झुग्गी झोपड़ी से में रहने वाले कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गणित की नि:शुल्क कोचिंग एवं गरीब और सरकारी स्कूल के बच्चों को नि:शुल्क कंप्यूटर की व्यवस्था है। गरीब महिलाओं को मेहंदी एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समिति के कोषाध्यक्ष बताते हैं कि हम रचनात्मक दिशा में कार्यरत है। इसी का परिणाम है कि समिति ने शहर भर में कैंप आयोजित कर 5500 लोगों की जानकारी युक्त सीताराम ब्लड डायरेक्टरी बनाई है। दो बार लाइफ-लाइन ट्रेन में मरीजों एवं चिकित्सीय स्टाफ के लिए दोनों समय के लिए भोजन एवं नाश्ता कराया। नरयावली नाका मुक्तिधाम में पौधरोपण किया। बाढ़ में भोजन के पैकेट बांटे। बालाजी मंदिर में एमआर यूनियन के सहयोग से मनोचिकित्सा के शिविर कर दवाएं मुफ्त में दी। हमारी बड़ी उपलब्धि है कि पूर्व कलेक्टर योगेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में 74 कुपोषित बच्चों गोद लेकर उन्हें कुपोषण से मुक्ति दिलाई।
सागर. सीताराम रसाेई में रखे कम्प्यूटर।