पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वविद्यालय में सौ से अधिक विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

विश्वविद्यालय में सौ से अधिक विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अस्पताल में व्यवसाय प्रबंध विभाग एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगा। इसमें 100 से अधिक दानदाताओं ने रक्तदान किया। इसमें छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने भी अच्छी संख्या में रक्तदान किया। यहां एकत्र हुए रक्त को जिला अस्पताल सागर की ब्लड बैंक शाखा द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए संचित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. एसपी व्यास ने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। हम रक्तदान कर के बहुत से रोगियों के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं। रक्तदान शिविर में पैथोलॉजिस्ट डॉ. आरके दीक्षित एवं उनके सहयोगियों के साथ ही विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन एवं अस्पताल के तकनीकी सहायकों ने सहयोग दिया। इस मौके पर प्रो. जेके जैन, प्रो. पीपी सिंह, प्रो. एके जैन, डॉ. श्रीभागवत, उपकुलसचिव संतोष सोहगौरा, लोकेश ऊईके, आशीष गुप्ता, अनिल कुमार कश्यप, डॉ. . बबीता यादव, पी वकुला कुमारी आदि मौजूद थे। आभार व्यवसाय प्रबंध विभाग के अध्यक्ष प्रो. वायएस ठाकुर ने माना।

सागर . विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध विभाग में लगे शिविर में मौजूद अतिथि।