पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सचिवों को नहीं मिला वेतन, नई जगह पर ज्वाइनिंग भी नहीं हुई

सचिवों को नहीं मिला वेतन, नई जगह पर ज्वाइनिंग भी नहीं हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | मालथौनब्लॉक के सचिवों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। इस संबंध में सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामवरण सिंह तोमर, उपाध्यक्ष प्रभात शुक्ला एवं संतोष पटेरिया, नरेश तिवारी, इंदर सिंह, संतोष विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण नामदेव, कमल सिंह आदि ने कलेक्टर कार्यालय में प्रशासन को आवेदन देकर वेतन दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी बताया है कि सचिवों का तबादला हुए एक माह हो गया है, लेकिन अब तक नई जगहों पर स्थानांतरित नहीं किए गए हैं। इससे पंचायतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

तीनमाह से नहीं मिला खाद्यान्न

सागर | मालथौनब्लॉक अंतर्गत हड़ली पंचायत में संचालित सेवा सहकारी समिति की उप दुकान मड़ावनमार में पिछले तीन माह से अनेक लोगों को खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत क्षेत्रीय विधायक एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह से की गई है। गढ़ौली, संजरा, हड़ुआ, बोबई गांव के लोगों ने बताया है कि यहां नियमित रूप से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। कई लोगों को तो खाद्यान्न पर्ची तक नहीं मिली हैं। गढ़ौली गांव के अशोक यादव, चिमन रैकवार, बृजलाल रैकवार संजरा, बोबई के नत्थू अहिरवार, हड़ुआ के सरमन लोधी, रामबाबू यादव के नाम बीपीएल एवं अंत्योदय सूची में जुड़े हैं, लेकिन इन सभी को पिछले तीन माह से खाद्यान्न नहीं मिला है। लोगों की भूखे मरने की नौबत गई है। मंत्री ने प्राथमिकता पर इसे दिखवाकर ग्रामीणों की समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया है।