युवा कांग्रेस ने ज्ञापन दिया
युवा कांग्रेस ने ज्ञापन दिया
सागर | लोकसेवा गारंटी केंद्रों में हो रही गड़बडिय़ों के विरोध में युवा कांग्रेस नरयावली के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना सोलंकी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि लोक सेवा गारंटी केंद्रों पर आवेदकों से 80 से 100 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। इन केंद्रों से पैसे की नहीं आवेदन प्राप्ति की रसीद दी जा रही है। लोक सेवा गारंटी केंद्रों की जांच करवाकर गड़बड़ी रोकी जाए। ज्ञापन देने वालों में अशरफ खान, अबरार सौदागर, दीपक राजपूत, रोहित वर्मा आदि सहित कांग्रेसजन शामिल हैं।