- Hindi News
- हत्या के एक आरोपी को जेल, दूसरे को किशोर न्यायालय भेजा
हत्या के एक आरोपी को जेल, दूसरे को किशोर न्यायालय भेजा
सागर | तिलीगांव के किराना व्यापारी की हत्या के मामले में फरार आरोपी भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस के एसआई एमके जगेत ने बताया कि आरोपी अजय उर्फ अज्जू अहिरवार बालिग है। उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके छोटे भाई को किशोर न्यायालय भेजा गया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिए गए हैं। बुधवार रात आरोपियों ने जुआ खेलने से मना करने आैर पुरानी बुराई के चलते किराना व्यापारी चंद्र राम की कुल्हाड़ी सब्बल मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी पड़ोस में ही रहते थे।
फॉलोअप
ÖæS·¤Ú