- Hindi News
- इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने दूसरे दिन भी किया कक्षाओं का बहिष्कार
इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने दूसरे दिन भी किया कक्षाओं का बहिष्कार
10सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध पर उतरे इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी कक्षाओं का बहिष्कार किया। कक्षाओं में सन्नाटा पसरा रहा। पूर्व चेतावनी के चलते दूसरे दिन कम विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे, जो गए वह भी कक्षाओं में नहीं पहुंचे। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध जताया। हालांकि कॉलेज प्रबंधन से कोई उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। कॉलेज इकाई के अध्यक्ष सोहित गर्ग ने बताया कि प्रबंधन की उदासीनता से आहत होकर सभी छात्रों ने निर्णय लिया है कि वह आगामी दिनों में भी कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। एनएसयूआई के जिला महासचिव विभव जैन ने बताया कि यदि सोमवार 22 सितंबर तक कॉलेज प्रशासन हमारी सुध लेकर छात्र हितों में कार्रवाई नहीं करता है तो सभी विद्यार्थी आमरण अनशन पर बैठेंगे। उधर छात्र दिन भर प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन करने वालों में शिवशंकर तिवारी, अमर खैर, प्रांशु लड़िया, कमल शर्मा, अंकित जैन, तौफीक कुरैशी, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे। प्राचार्य ने छात्रों की मांग पर अभी कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया है।
इनमांगों को लेकर उतरे हैं विरोध पर : अकादमिककैलेंडर जारी कर पूरी ईमानदारी से पालन हो। परमानेंट टीपी एवं प्लेसमेंट की सुविधा मिले। आईटी, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर लैब में मेंटेनेंस कराया जाए। वाई-फाई युक्त क्लासेस की जाएं। ऑडिटोरियम बनवाया जाए। छात्र एवं छात्राओं के हॉस्टल की मरम्मत हो एवं जिम सुविधा मिले। कॉलेज की वेबसाइट का नवीनीकरण कर उसे अपडेट रखा जाए। प्रोफेसर छात्रों का पूरा सहयोग करें। विशेषकर गेस्ट फैकल्टी। लाइब्रेरी एवं ई-लाइब्रेरी का नवीनीकरण हो। कॉलेज पूर्णत: स्वशासी हो।
सागर. विद्यािर्थयों द्वारा कक्षा के बहिष्कार के चलते सन्नाटा पसरा रहा।