- Hindi News
- कार्तिकेय के दोनों आदेश निरस्त किए नए निगमायुक्त ने
कार्तिकेय के दोनों आदेश निरस्त किए नए निगमायुक्त ने
नएनिगमायुक्त रणवीर कुमार सिंह ने अपने पहले निर्णय में पूर्व निगमायुक्त आरके कार्तिकेय के दो आदेश निरस्त करते हुए शाखाओं के प्रभारियों को यथावत कर दिया है। कार्तिकेय ने जाते-जाते योजना शाखा का प्रभार राजेश सिंह के स्थान पर किशोरी लाल सेन को एवं स्थापना शाखा का प्रभार दामोदर ठाकुर के स्थान पर बालकृष्ण शर्मा को दे दिया था। शुक्रवार को ये दोनों ही आदेश निरस्त कर दिए गए। निगमायुक्त सिंह ने कार्तिकेय के निर्णय को पलटते हुए पूर्व के दोनों आदेश निरस्त कर दिए। अब पहले की तरह योजना शाखा सिंह एवं स्थापना शाखा ठाकुर प्रभारी के तौर पर देखते रहेंगे।