बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
सागर | सानौधाथानांतर्गत टोल टैक्स नाके के पास बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 2.30 बजे गढ़ाकोटा से सागर तरफ रही सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 15 बीए 1498 की टक्कर लगने से बाइक से जा रहे भैंसा गांव के रहने वाले सुमित पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ एक बच्ची भी थी। जिसे चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में भर्ती सुमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सानौधा थाना प्रभारी बीपी द्विवेदी ने बताया कि गाड़ी जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल सीधे जिला अस्पताल पहुंच गए थे।