बीएमसी एम्पलाइज एसोसिएशन का गठन
सागर | बुंदेलखंडमेडिकल कॉलेज में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एम्पलाइज एसोसिएशन का गठन किया है। इसमें लैब टेक्नीशियन विकास जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। ब्रजेश श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार महासचिव, श्रीमती ब्रह्मविद्या नामदेव सहसचिव, प्रशांत झारिया कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती नम्रता दुबे, मोहम्मद नासिर, दिनेश साहू, श्रीमती अंजलि चौबे, पुष्पेंद्र सिंह परिहार, श्रीमती राधा बाथम, चतुर सिंह, श्रीमती सविता लोधी, नरेश पटेल शामिल हैं।