- Hindi News
- इंजीनियरिंग छात्रों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन
इंजीनियरिंग छात्रों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन
एडहॉक शिक्षकों के भरोसे चल रही पढ़ाई
शैक्षणिकसुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र मंगलवार को जुलूस की शक्ल में कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां उन्होंने कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर कलेक्टर अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना था कि हमारी मांगें जायज हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन उन्हें स्वयं या शासन स्तर पर पूरा कराने के लिए तैयार नहीं है। इस सब का खामियाजा हम लोगों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
कलेक्टरने किया प्राचार्य को तलब : कलेक्टरसिंह ने इस मामले में शाम को इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. भट्ट को तलब किया। उन्होंने छात्रों की समस्याओं उसके निदान के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य को कॉलेज स्तर की समस्याएं जैसे वाई-फाई की सुविधा, ई-लाइब्रेरी, साफ-सफाई, कैंटीन, सड़क का सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्थाई प्राचार्य, नियमित शिक्षक, टीपीओ के लिए शासन को रिमाइंडर भेजने के लिए भी कहा है। कलेक्टर ने बताया कि छात्रों की परेशानी को देखते हुए कार्यालय स्तर पर तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेज रहे हैं।
कॉलेजप्रशासन हमें आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा है : जुलूसलेकर आए छात्रों ने बताया कि हम लोग पिछले सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन हमारी मांगों को कोई तवज्जो नहीं दे रहा। मजबूरन आज हम लोगों को बहेरिया तिराहा स्थित कॉलेज से पैदल कलेक्टोरेट तक आना पड़ा। आंदोलनकारी छात्र विभव जैन ने कहा कि अगले सप्ताह से हमारे सेमेस्टर एग्जाम हैं। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन हमारी सुनने को तैयार नहीं है। छात्र शैलेंद्र सिंह चौहान, सौमित सोनी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने 23 सितंबर तक मांग पूरी नहीं की तो हम कॉलेज के सामने हाईवे क्रमांक 86 पर चक्काजाम और आमरण अनशन करेंगे। कॉलेज छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं एनएसयूआई के नेता भी कलेक्टोरेट पहुंचे।
आरजीपीवी करता है एडहॉक नियुक्तियां
अधूरे पड़े हैं भवन, साफ-सफाई की कमी
कॉलेज के प्रसाधन कक्ष कई दिनों से साफ नहीं हुए हैं।
कॉलेज में बिजली के तार खुले पड़े हैं।
कॉलेज के सीसीटीवी धूल खा रहे हैं।
^ कॉलेज में एडहॉक शिक्षकों की नियुक्ति राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि के नॉर्म्स पर होती है। नियमित शिक्ष