पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिजल्ट की घोषणा से पहले बदले रिटर्निंग अफसर

रिजल्ट की घोषणा से पहले बदले रिटर्निंग अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकोऑपरेटिव बैंक के 14 सदस्यों वाले संचालक मंडल के 11 निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की घोषणा बुधवार को होगी। इसके लिए बैंक सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से सम्मिलन का आयोजन किया गया है। इसकी अध्यक्षता अब नए रिटर्निंग अधिकारी अखिलेश निगम करेंगे। क्योंकि 19 सितंबर को बैंक संचालक मंडल के नामांकन फॉर्मों की स्क्रूटिनी करने वाले रिटर्निंग अधिकारी एवं भोपाल के सहकारिता उपायुक्त अशोक मिश्र अचानक छुट्टी पर चले गए हैं। इस वजह से छतरपुर के सहकारिता उपायुक्त अखिलेश निगम को नया रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। सम्मिलन के अगले दिन गुरुवार को 3 ब्लॉक जैसीनगर, राहतगढ़ और बीना से 3 बैंक प्रतिनिधि संचालक के पद पर मनोनीत किए जा सकते हैं। यह सदस्य सहयोजन के तहत फाइनल किए जाएंगे। इसके बाद 14 सदस्यीय संचालक मंडल पूर्ण होगा। बैंक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 30 सितंबर को होगा।

रिजेक्टहुए थे 42 नामांकन फॉर्म : संचालकमंडल के लिए जमा हुए नामांकन फॉर्मों की स्क्रूटिनी 19 सितंबर को रिटर्निंग अधिकारी अशोक मिश्र ने बैंक के सभाकक्ष में की थी। इसमें उन्होंने 53 में से 42 फॉर्म रिजेक्ट (अमान्य) किए थे। सिर्फ 11 नामांकन मान्य किए जाने से कारण सहकारिता चुनाव में पहली बार गुटबाजी सामने आई। सहकारिता से जुड़े नेता दो खेमे में बंटे हैं। एक गुट सहकारिता एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव से जुड़ा है। दूसरा गुट परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थकों का है।

मैंतो नई दिल्ली में हूं

^मुझेअपने परिवार के बीमार सदस्य का इलाज कराने के लिए नई दिल्ली जाना पड़ा। इसलिए मैंने छुट्टी ली है। अवकाश लेने की और कोई दूसरी वजह नहीं है। अब छतरपुर के उप आयुक्त अखिलेश रिटर्निंग अधिकारी के रूप में चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। -अशोक मिश्र, रिटर्निंगअधिकारी

ये रहेंगे संचालक मंडल के 11 सदस्य

>क-वर्ग(प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था के प्रतिनिधि) से

1.लखन ठाकुर - सागर

2. शैलेष केशरवानी - मालथौन

3. राजेंद्र जारोलिया - रहली

4. सतीश त्रिवेदी - शाहगढ़

5. श्रीमती कृष्णा सिंह - बंडा

6. कृष्ण गोपाल ठाकुर - खुरई

7. रमेश दुबे - केसली

8. राममोहन - देवरी

>ख-वर्ग( विपणन, बुनकर, औद्योगिक संस्था) से

1.अजय दुबे

2. हरीशंकर पाठक

>ग-वर्ग( बैंक की अन्य सहकारी संस्था के प्रतिनिधि )

1.सीताराम दुबे

नग