निवाड़ी तहसीलदार सस्पेंड
सागरकमिश्नर योगेंद्र शर्मा ने निवाड़ी में तहसीलदार के पद पर पदस्थ राकेश शुक्ला को प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री शुक्ला के खिलाफ शासकीय भूमि को निजी व्यक्ति के नाम स्थानांतरित करने, व्हाइटनर का उपयोग करके भूमि संबंधी निर्णयों को बदलने सहित अनेक आरोप हैं। उन्हें प्रभाव से तत्काल निलंबित कर एसडीएम कार्यालय निवाड़ी अटैच किया गया है।
दुर्गा प्रतिमा के गहने चोरी
टीकमगढ़.भैरव बाबा मोहल्ला स्थित दुर्गा पंडाल से सोमवार की सुबह दुर्गा प्रतिमा के गहने चोरी हो गए। बुंदेलखंड बाल नवदुर्गा समिति के सदस्य आशीष चतुर्वेदी, कुलदीप लोहिया, अंकित चौरसिया, सार्थक चतुर्वेदी ने बताया कि रात में समिति सदस्य पूजन के बाद पंडाल में सो गए। सुबह देखा तो गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि करीब दो हजार रुपए के गहने चोरी हुए हैं। मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।