पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बखत बली शाह की पुण्यतिथि पर बुंदेलखंड से आए लोग

बखत बली शाह की पुण्यतिथि पर बुंदेलखंड से आए लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहगढ. 1857के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक बखतबली शाह जू देव की पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि कार्यक्रम में सिर्फ उनकी कर्मस्थली शाहगढ़ बल्कि बुंदेलखंड के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह और सागर जिले के सैकड़ों लोग शामिल हुए। गौरतलब है शाहगढ़ नरेश राजा बखतबली शाह का राज्य शाहगढ़ से गढ़ाकोटा, मालथौन तक फैला था। उस समय राज्य की राजधानी शाहगढ़ थी। एक लाख रुपए प्रतिमाह कर के रूप में कोष में जमा होते थे जिसका उल्लेख आज भी यहां के पटल पर है। बलिदान दिवस पर बस स्टैंड स्थित बखतबली शाह जू देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रांणनाथ मंदिर में ध्वजा ध्वजारोहण किया गया।