विरही पूजन, शोभायात्रा आज
सागर | भूतेश्वरमार्ग स्थित श्री गुरुधाम मंदिर में सुबह 8.30 बजे से ब्रह्मलीन वैष्णव संत वासूदेव शरणजी महाराज का विरही पूजन संपन्न होगा। दोपहर 12.30 बजे से नगर संकीर्तन शोभायात्रा निकलेगी। इसके पूर्व प्रात: 6.30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सभी कार्यक्रम वर्तमान वैष्णव संत आचार्य चक्रधर प्रसाद भक्ति-शास्त्री महाराज श्यामसुंदर दास अधिकारी महाराज के सानिध्य में संपन्न होंगे।