सागर। काकागंज मुक्तिधाम के पास मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के मेन लाइन के लीकेज सुधारे गए। इससे शहर के 5 वार्डों में सुबह से पानी नहीं पहुंचा। सुबह से लेकर दिन भर लोग पानी के लिए परेशान रहे। हालांकि शाम को पानी सप्लाई कर दिया गया था। जिन वार्डों में पानी सप्लाई प्रभावित रही उनमें पंतनगर, काकागंज, सूबेदार, लक्ष्मीपुरा, केशवगंज वार्ड शामिल हैं। लक्ष्मीपुरा वार्ड पार्षद नीरज जैन ने बताया कि पानी आने के कारण लोग परेशान थे। लीकेज सुधार स्थल पर वे स्वयं मौजूद रहे, ताकि काम जल्द पूरा हो और शाम को पानी सप्लाई हो जाए।
उपयंत्री अरविंद पटैरिया ने बताया कि इस सड़क का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इससे पहले मेन लाइन के लीकेज सुधारने का काम पहले से ही किया जा रहा है। बड़ा लीकेज होने के कारण सुधारने में समय ज्यादा लग गया। 5 वार्डों में शाम को पानी सप्लाई कर दिया गया था।
राजघाटबांध के जलस्तर में ज्यादा गिरावट
सागर | राजघाटबांध के जलस्तर में पिछले तीन सालों की तुलना में इस बार कुछ ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को निगमायुक्त आरबी सिंह ने बांध का जायजा लेने के बाद कलेक्टर एके सिंह को पत्र लिखकर पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत बांध से सिंचाई पर रोक लगाने की सिफारिश की है। उन्होंने मप्र पूर्व क्षेत्र वितरण बिजली वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को भी पत्र लिखा। जिसमें सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन देने तथा दिए गए कनेक्शनों को निरस्त करने की मांग की। 3 वर्षों की तुलना में इस वर्ष कम बारिश हुई है। जिससे बांध का जलस्तर गिर रहा है। बांध के आसपास किसान इसी पानी से सिंचाई कर रहे हैं, जिससे गर्मी के मौसम में पानी की समस्या सकती है।
दिसंबर में बांध का जलस्तर
2012514.40 मीटर
2013 514.8 मीटर
2014 513.74 मीटर
काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा सहित आसपास के वार्डों में पीने के पानी के लिए परेशान रहे लोग
जलस्तर गिरा, सिंचाई पर रोक की सलाह : काकागंज मुक्तिधाम के पास मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के मेन लाइन के लीकेज सुधारे गए। इससे शहर के 5 वार्डों में सुबह से पानी नहीं पहुंचा। सुबह से लेकर दिन भर लोग पानी के लिए परेशान रहे। हालांकि शाम को पानी सप्लाई कर दिया गया था।
जिन वार्डों में पानी सप्लाई प्रभावित रही उनमें पंतनगर, काकागंज, सूबेदार, लक्ष्मीपुरा, केशवगंज वार्ड शामिल हैं। लक्ष्मीपुरा वार्ड पार्षद नीरज जैन ने बताया कि पानी आने के कारण लोग परेशान थे। लीकेज सुधार स्थल पर वे स्वयं मौजूद रहे, ताकि काम जल्द पूरा हो और शाम को पानी सप्लाई हो जाए।
उपयंत्री अरविंद पटैरिया ने बताया कि इस सड़क का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इससे पहले मेन लाइन के लीकेज सुधारने का काम पहले से ही किया जा रहा है। बड़ा लीकेज होने के कारण सुधारने में समय ज्यादा लग गया। 5 वार्डों में शाम को पानी सप्लाई कर दिया गया था।
(सागर: काकागंज मुक्तिधाम के पास इसी लीकेज को सुधारा गया है।)