सागर। कृष्णगंज वार्ड से सटी कैंट की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों ने सेना के डर से खुद ही सामान टीन-टप्पर हटा लिए। अतिक्रमण हटाने के लिए उन्हें 9 दिसंबर तक की मोहलत दी गई थी। प्रभावित लोगों ने अस्थाई रूप से फिलहाल निगम की सीमा में आशियाने बना लिए हैं।
कृष्णगंज वार्ड पार्षद अनूप उर्मिल ने बताया कि सेना द्वारा हटाए गए अतिक्रमण से 40 परिवार प्रभावित हुए हैं। ज्यादातर लोगों ने खुद ही झोपड़ी हटा ली हैं। लंबे समय यहां लोग काबिज थे। ठंड के मौसम में लोगों के आशियाने छिन गए हैं। उन्हें अस्थाई व्यवस्था करने के लिए पन्नी, तिरपाल, कंबल बांटे गए हैं। बुधवार को शेष अतिक्रमण हटाया जा सकता है। मंगलवार को भी सेना ने अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को ताकीद किया था।