- Hindi News
- 3 दिन तक काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध
3 दिन तक काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध
3 दिन तक काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध
सागर | 32सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के सरकारी कर्मचारी 16 से 18 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरिओम पांडे ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघ की ओर से चरणबद्ध आंदोलन का यह तीसरा चरण है। अगले चरण में 30 सितंबर को कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। प्रवक्ता डीआर परमेश्वरी ने बताया कि प्रमुख मांगों में प्रदेश के कर्मचारियों को 28 वर्ष की सेवा उपरांत तृतीय समयमान देने की मांग शामिल है।