- Hindi News
- आपकी सुलह से घटना की गंभीरता कम नहीं होगी : कमिश्नर
आपकी सुलह से घटना की गंभीरता कम नहीं होगी : कमिश्नर
एक्सीलेंसस्कूल में टीचर्स के बीच हुए झगड़े का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है। सोमवार को प्रभारी कमिश्नर योगेंद्र शर्मा ने इस प्रकरण में शामिल स्कूल के प्राचार्य राजेश खरे और व्याख्याता अरविंद बड़ोन्या को तलब किया। उन्होंने दोनों शिक्षकों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी कमिश्नर ने दोनों शिक्षकों को उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों सरोकारों की याद दिलाते हुए कड़े शब्दों में समझाइश दी। इस बीच शिक्षक बड़ोन्या खरे ने प्रभारी कमिश्नर के समक्ष लिखित राजीनामा पेश किया और बताया कि हम दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। आगे से इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिलेगी। जवाब में कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में आप लोगों के राजी हो जाने भर से घटना की गंभीरता खत्म नहीं होगी। जब तक मुझे कलेक्टर के यहां लंबित जांच की रिपोर्ट नहीं मिल जाती है। इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। इसके बाद कमिश्नर शर्मा ने दोनों शिक्षकों को रवाना कर दिया।
यहहै मामला
9सितंबर को स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में प्राचार्य राजेश खरे और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त व्याख्याता अरविंद बड़ोन्या के बीच कहासुनी और झूमाझटकी हुई थी। यह मामला पुलिस थाने तक भी पहुंचा था, लेकिन दोनों पक्षों ने वहां पहुंचकर कोई शिकायत नहीं की थी।
फॉलोअप
ÖæS·¤Ú