बिजनेस प्लस
इनफिनिटी मैनेजमेंट में स्वागत पार्टी
सागर. इनफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियर्स दिवस एवं बीई प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने स्वागत पार्टी की। कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस चेयरमैन दिलीप मलैया एवं डॉ. डी. राय डायरेक्टर ने किया। विद्यार्थियों ने संस्था के रजिस्ट्रार विनय तिमोथी, प्राचार्य डॉ. शिशिर जैन एवं मुख्य अतिथि का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए। दिलीप मलैया ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जीवनी पर प्रकाश डाला। डॉ. डी. राय ने इंजीनियर्स के महत्व के बारे में जानकारी दी।
बीटीआईआरटीमें प्रतियोगिताएं हुईं
सागर. बीटीआईआरटी में इंजीनियर्स डे पर पीपीटी प्रस्तुतिकरण, टेक्निकल क्विज, टेक्निकल रंगोली विभागीय स्तर पर टेक कोडिंग, पोस्टर मेकिंग, इन्वेस्टर्स क्विज, डिजाइनिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें संस्था के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर टीपीओ तरुण कुमार सिंह ने सर विश्वेश्वरैया से संबंधित संस्मरण सुनाया। छठवें एवं आठवें सेमेस्टर मे शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले फैकल्टी मेंबर को संस्था के वाइस चेयरमैन सत्येन्द्र जैन एवं प्राचार्य डॉ. डीके राजौरिया ने नकद राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएसई विभाग में डेवलप प्रोजेक्ट डेवलपमेंट सेल का चेयरमैन संतोष जैन घड़ी, इंजी. सत्येन्द्र जैन, प्रो. एसके चक्रवर्ती एवं डॉ. डीके राजौरिया ने उद्घाटन किया।