- Hindi News
- अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए : संघ
अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए : संघ
अध्यापकसंविदा शिक्षक संघ ने जिला पंचायत के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि लोक शिक्षण संचालनालय ने 29 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला पंचायत सीईओ को आदेश दिए थे, जिसमें पदोन्नति प्रक्रिया नियत तिथियों में पूरी किया जाना थी, लेकिन जिले में अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।