- Hindi News
- पाइप लीकेज होने के कारण नलों से रहा गंदा पानी
पाइप लीकेज होने के कारण नलों से रहा गंदा पानी
पाइप लीकेज होने के कारण नलों से रहा गंदा पानी
सागर . गंदा पानी सप्लाई होने के कारण कैंट के लोग बीमारियों की चपेट में रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जर्जर सड़कों पर उड़ रही धूल से यहां के लोग परेशान हैं। नलों से रहे बदबूदार पानी को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। कई जगह नलों के पास गड्ढे हो गए हैं जिनमें बरसाती पानी भरा रहने से लीकेज के जरिए यही गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। पार्षद और कैंट अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर बेपरवाह बने हुए हैं।
कैंट क्षेत्र में पानी की पाइप लाइने जगह-जगह लीकेज हैं। नाले और नालियों के आसपास लीकेज के कारण नलों में गंदा पानी रहा है। इससे यहां के लोग पेयजल के लिए परेशान हैं।