पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजसात होंगी कैंट मॉल की 21 दुकानें

राजसात होंगी कैंट मॉल की 21 दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंटप्रशासन ने शॉपिंग मॉल की 21 दुकानों को राजसात करने की तैयारी कर ली है। ये सभी वे दुकानें हैं, जिनकी राशि बकाया है और लंबे समय से किराया भी जमा नहीं हुआ था। कैंट प्रशासन ने दुकान मालिकों को 31 अगस्त तक किराया जमा करने और दुकानें खोलने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद दुकान मालिक हरकत में आए और बकाया राशि जमा की। मियाद के बाद भी दुकान मालिकों का किराया जमा हुआ था।

कैंट सीईओ राहुल आनंद शर्मा ने पिछले महीने मॉल के 80 से ज्यादा दुकान मालिकों को नोटिस दिए थे। उन्हें दुकानें खोलने के साथ ही बकाया राशि किराया जमा करने को कहा गया था। किसी ने दुकान की कुल कीमत की 50 फीसदी तो किसी ने 30 फीसदी राशि जमा की थी। दुकानें राजसात होने के डर से ज्यादातर दुकान मालिकों ने तय तारीख तक बकाया राशि जमा कर दी थी। मॉल कमेटी की अध्यक्ष पूनम पटेल ने बताया कि 21 दुकानों का करीब 12 लाख 33 हजार रुपए बकाया है। इनमें ग्राउंड फ्लोर की दुकान नंबर 1, 19, 20, 22, 26, 29, 35, 49, 51, 69, (03 कियोस्क), फ़र्स्ट फ्लोर की 01, 05, 19, 40, 42, 50, 64, 74 (06 कियोस्क) शामिल हैं।

दुकानमालिकों ने एक और मौका मांगा

राजसातकी कार्रवाई प्रस्तावित होने के बाद कुछ दुकान मालिकों ने कैंट बोर्ड अध्यक्ष हरमीत सिंह चटवाल, सीईओ राहुल आनंद शर्मा से बकाया किराया राशि जमा करने के लिए एक और मौका मांगा। मॉल कमेटी अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने बताया कि दुकान मालिकों की मांग पर विचार किया जा सकता है।

सागर। कैंट शॉपिंग मॉल।