पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आबकारी उप निरीक्षकों की ट्रेनिंग, सामंजस्य से काम करना सिखाया

आबकारी उप निरीक्षकों की ट्रेनिंग, सामंजस्य से काम करना सिखाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके विभिन्न जिलों से आए आबकारी सब-इंस्पेक्टरों की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में सोमवार को दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ट्रेनिंग के दौरान अधिकारियों को वर्दी पहनने के साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई और जनता से सामंजस्य बनाकर कार्य करने के गुर सिखाए गए। यह आबकारी उप निरीक्षकों का 8 वां बैच था।

दीक्षांत समारोह में जेएनपीए के एडीजी राजेश चावला ने कहा कि दो महीने की ट्रेनिंग थी। इस बैच में एक जिला आबकारी अधिकारी और 29 सब इंस्पेक्टर थे। इनमें महिला सब इंस्पेक्टरों की संख्या 6 थी। ट्रेनिंग लेने आए कुछ सब इंस्पेक्टरों की 15-20 साल की सर्विस हो चुकी है। ट्रेनिंग के लिए कोई दूसरा इंस्टीट्यूट होने के कारण उन्हें समय-समय पर अकादमी से ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने सब इंस्पेक्टरों को ट्रेनिंग के दौरान मिले अनुभव व्यवहारिक ज्ञान को अपने जीवन में उतारने की बात कही। इस अवसर पर आईजी केएस राठौर, आबकारी उपायुक्त अशोक पारे तथा अकादमी आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।