पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूजीसी अकादमिक स्टॉफ कॉलेज के सम्मेलन में शामिल हुए

यूजीसी अकादमिक स्टॉफ कॉलेज के सम्मेलन में शामिल हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूजीसी-अकादमिकस्टाफ कॉलेज के निदेशकों के दो दिवसीय सम्मेलन में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के प्रभारी निदेशक डॉ. कन्हैया त्रिपाठी शामिल हुए। इस सम्मेलन का आयोजन यूजीसी एवं पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा किया गया था। यूजीसी-एएससी के रिफ्रेशर, ओरिएंटेशन, वर्कशाप, अल्प अवधि के कार्यक्रमों पर देश भर से जुटे एएससी के निदेशकों ने विचार रखे।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन में हम सभी ने गुणवत्तापूर्ण एएससी के कार्यक्रमों और योजनाओं पर विचार विमर्श किए। इस अवसर पर यूजीसी के वाइस चेयरमैन प्रो. देवराज, ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रो. पंकज मित्तल ने एएससी के निदेशक डॉ. कन्हैया त्रिपाठी को आश्वस्त किया कि हम एएससी सागर को पूर्ण सहयोग करेंगे।

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि हम 11 सितंबर से एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए रिफ्रेशर कोर्स शुरू कर चुके हैं और जल्दी ही ओरिएंटेशन प्रोग्राम और अन्य कार्यक्रम भी हम शुरू करेंगे।