पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में तीन घायल

सड़क हादसे में तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागररोड पर हाथीवान की घाटी के मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम मानौरा जिला विदिशा निवासी जसरूप चढ़ार, संजीव चढ़ार राकेश सेन बाइक क्रमांक एमपी-40-बीसी-7708 से सागर जा रहे थे। इसी बीच सागर तरफ से रही वैगन आर कार एमपी-20-सीए-5261 के चालक ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो गंभीर घायलों राकेश संजीव चढ़ार को मोतीनगर थाने की 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रैफर कर मामला दर्ज किया है।

करंटलगने से युवक की मौत

रहली|जमनापुर परासिया गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जमनापुर परासिया निवासी नीलेश पिता चंद्रभान पटेल खेत में बने कुएं पर काम कर रहा था कि उसे करंट लग गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया।

राहतगढ़ में हाथीवान की घाटी के मोड़ पर हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार तीन लोग।