- Hindi News
- गढ़ाघाट के पास बाइक सवारों को पीटा, घायल सागर रैफर
गढ़ाघाट के पास बाइक सवारों को पीटा, घायल सागर रैफर
खुरईरोड पर गढ़ाघाट के पास आधा दर्जन लोगों ने बाइक सवार तीन लोगों के साथ इस कदर मारपीट कर दी कि उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह बटयावदा में बासौदा मुरलीधर गांव में रहने वाले पुष्पेन्द्र यादव ने 6 वर्षीय बालक आदित्य मिश्रा को बाइक से टक्कर मार दी थी। परिजनों ने बाइक चालक के साथ हाथापाई कर दी थी और उसकी रिपोर्ट थाने में की। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट करने रसिक, विजय चिन्टू उर्फ सुरेन्द्र मिश्रा आये थे जो बाइक से बटयावदा वापस जा रहे थे तभी पुष्पेन्द्र के परिजनों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
गंभीर रूप से दो घायलों रसिक विजय मिश्रा को 108 वाहन से जिला अस्पताल रैफर किया गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रवींद्र यादव, बसंत यादव, राजदीप, बंटी यादव एवं दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।