पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘छात्रों को पकड़ने का फार्मूला मेरा था’ : श्रीवास्तव

‘छात्रों को पकड़ने का फार्मूला मेरा था’ : श्रीवास्तव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना पीएमटी दिए प्रवेश लेने वाले कांग्रेस विधायक के बेटे का सरेंडर

बिनापीएमटी दिए गजराराजा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाले छात्र अनूपपुर के कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को के बेटे अमितोष कुमार ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद एसआईटी ने इसे गिरफ्तार किया। इस पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसआईटी ने एक ऐसे दंत चिकित्सक को भी रिमांड पर लिया है, जिसने सागर ग्वालियर के दो छात्रों का गलत तरीके से पीएमटी के जरिए एमबीबीएस में सेलेक्शन कराया था।

पूछताछ में अमितोष कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2009 में भोपाल के एमपी नगर में पीएमटी की कोचिंग कर रहा था। वहीं उसका संपर्क पीएमटी में गलत तरीके से सिलेक्शन कराने वाले गिरोह से हुआ। गिरोह के एक सदस्य ने बताया कि वह दो लाख रुपए में बिना परीक्षा दिए पीएमटी में सिलेक्शन करा देगा। उसने उससे दो फोटो और खाली फॉर्म मांगा था।

अमितोष कुमार

भाास्कर न्यूज, जबलपुर | व्यापमंके पूर्व चेयरमैन एपी श्रीवास्तव सोमवार को हाईकोर्ट में हाजिर हुए। उन्होंने बताया कि छात्रों को जिस आधार पर पकड़ा गया, वह फार्मूला उनका ही था। करीब आधे घंटे तक उन्होंने विस्तार से फार्मूले से जुड़े तथ्य चीफ जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस आलोक अराधे की युगलपीठ के सामने पेश किए। इस मामले पर मंगलवार को लगातार दसवें दिन भी सुनवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में व्यापमं ने 439 मेडिकल छात्रों के एडमिशन निरस्त किए थे। इस कार्रवाई को पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी उचित ठहराते हुए प्रभावित छात्रों को कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया था।